ऑटोमोबाइल

Upcoming Kia EV9 केवल 15 मिनट चार्ज करने पर देगी 239 किमी की रेंज

Upcoming Kia EV9 एक 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार है जो भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है। इसकी खासियतें इसकी बड़ी रेंज और अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग क्षमता है। यह कार Hyundai Ioniq 5 के साथ साझा ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बनी है। इसके केबिन में रोटेबल डिजिटल स्क्रीन और सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। कार की प्रदर्शन क्षमता में 541 किमी की रेंज और 0-100 किमी प्रति घंटे की 9.4 सेकंड तक की गति शामिल है।

Table of Contents

 

Kia India जल्द ही भारतीय बाजार में एक नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने जा रहा है। कोरियाई ऑटो बड़े नाम का दूसरा इलेक्ट्रिक वाहन, Kia EV9, होने वाला है। यह कार पिछले साल जनवरी में हुए ऑटो एक्सपो में कॉन्सेप्ट फॉर्म में पेश की गई थी। चलिए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

What is special in Kia EV9? (Upcoming Kia EV9 में क्या खास?)

Kia EV9 एक 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार है और ये दुनिया भर में पेश की जाने वाली सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक एसयूवी में से एक होने वाली है। इसकी लंबाई पांच मीटर है और एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से अधिक की रेंज देने वाली है, कई फीचर्स के साथ-साथ इसकी डिजाइन अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग की भी क्षमता है।

यह भी पढ़ें:Hyundai Creta N Line आज होगी लॉन्च, जाने क्या होगा खास!

Upcoming Kia EV9

Upcoming Kia EV9 Design and dimensions

Kia EV9 ऑटो कंपनी के इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर आधारित है, जिसे Hyundai Ioniq 5 के साथ साझा किया गया है। EV9 में 122 इंच का व्हीलबेस और 197 इंच की कुल लंबाई दी गयी है।

Upcoming Kia EV9

Upcoming Kia EV9 Features and Specifications

बात करे गाड़ी की तो केबिन में रोटेबल डिजिटल स्क्रीन दी गई है, जो ड्राइवर सीट से सेंटर प्वाइंट तक लम्बी लगी हुई है। इसके अलावा ये इलेक्ट्रिक कार सात और छह सीट दोनों विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी। इसे एडास के साथ साथ और भी कई सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:Mahindra Thar Earth Edition भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, जाने कीमत

Upcoming Kia EV9

Upcoming Kia EV9 performance

इस गाड़ी को एक बार चार्ज करने पर अनुमानित रेंज 541 किमी है। इसमें 150 किलोवाट की इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गयी है, जो ईवी को 9.4 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने की अनुमति देती है। EV9 के स्टैंडर्ड RWD वेरिएंट में अधिक शक्तिशाली 160 kW इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी, जो कार को 8.2 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम बनती है। किआ का दावा है कि EV9 सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग में 239 किमी तक चल सकती है।

यह भी पढ़ें:Mahindra Thar Electric: इलेक्ट्रिक अवतार में महिंद्रा थार, 450 किमी की रेंज

Kia EV9 की सामान्य जानकारी

  1. Kia EV9 क्या है?
    • Kia EV9 एक 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार है। यह दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक एसयूवी में से एक है।
  2. डिज़ाइन और आयाम
    • Kia EV9 ऑटो कंपनी के इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर आधारित है।
    • इसकी लंबाई पांच मीटर है और व्हीलबेस 122 इंच और कुल लंबाई 197 इंच है।
  3. विशेषताएँ और तकनीकी विवरण
    • रोटेबल डिजिटल स्क्रीन के साथ केबिन।
    • सात और छह सीट विकल्प उपलब्ध।
    • सुरक्षा फीचर्स के साथ-साथ ADAS भी शामिल है।
    • चार्ज करने पर 500+ किलोमीटर की रेंज।
  4. प्रदर्शन
    • एक बार चार्ज करने पर अनुमानित रेंज 541 किमी।
    • 150 किलोवाट की इलेक्ट्रिक मोटर।
    • 0-100 किमी/घंटे की गति के लिए 9.4 सेकंड।
    • 15 मिनट में 239 किमी की रेंज के लिए चार्जिंग क्षमता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker